ईद

ईद मुस्लिम सम्प्रदाय का प्रमुख त्योहार है। ईद का शाब्दिक अर्थ खुशी है। ईद अरबी भाषा के ऊद शब्द से आया है जिसका मतलब है- वह चीज जो बार-बार वापस आए। चूंकि ईद प्रत्येक वर्ष आती है इसलिए इसका नाम ईद रखा गया है। ईद का त्योहार वर्ष मेँ दो बार मनाया जाता है। एक 'ईदुलजुहा' और दूसरा 'ईदुलफितर' के नाम से प्रसिद्ध है।

ईद-उल-फितर

मुसलमानोँ के पवित्र रमजान महिने के बाद अल्लाह द्वारा उनके लिए इनाम के तौर पर ईद दिया गया है। ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय के लिए हर्षोल्लास का कारण बन कर आता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैँ। ईद-उल-फितर मनाने का कारण "रमजान" अरबी कैलेंडर का नौवां महीना होता है। इस नौवेँ महीने की समाप्ति के बाद दसवां महीना शवाल का आता है। इसी माह शवाल की प्रथम तिथि को ईद मनाई जाती है। यह त्योहार रमजान के 29 अथवा 30 रोजे की समाप्ति के बाद मनाया जाता है।

इदुलजुहा (बकरीद)

इदुलजुहा मुस्लिमोँ का प्रमुख त्योहार है। इसे बकरीद भी कहा जाता है। इस त्योहार के संबध मेँ प्रसंग है कि एक बार अल्लाह ने हजरत इब्राहीम का इम्तेहान लेने के लिए उनसे अपनी सबसे प्यारी चीज कुर्बान करने को कहा, तब हजरत इब्राहीम ने अपने अजीज बेटे इस्माइल को अल्लाह के नाम पर कुर्बान करने का फैसला किया। उनका बेटा भी इस कार्य के लिए खुशी-खुशी तैयार हो गया। इसके बाद जब वो कुर्बानी देने ही वाले थे तब अल्लाह ने उन्हेँ बताया कि वे तो बस उनका इम्तेहान ले रहे थे और वो अपने बेटे की जगह एक भेड़ को कुर्बान कर सकते हैँ। तभी से बकरीद मनाई जाती है।

रोजा

मुहम्मद साहब ने इस्लाम के पाँच स्तम्भ बताएँ है - नमाज, जकात, रोजा, हज और ईमान। इनमेँ से रोजा पावन व्रत है। रोजे का व्रत एक महीने का होता है। इसे रमजान का महीना कहते है। रोजा महीने के प्रथम चन्द्रदर्शन से आरंभ करते है और महीने के अंत मेँ चन्द्रदर्शन करके इसे पूरा करते है। 'ईदुलफितर' रोजे समाप्ति का ही दूसरा दिन होता है।