Deepawali - दीपावली

भारत पर्वोँ और त्योहारोँ का देश है। कुछ त्योहार यहाँ किसी स्थान विशेष मेँ ही मनाएँ जाते हैँ तो कुछ अनेक स्थानोँ पर मनाएँ जाते है। ऐसा ही एक त्योहार दीपावली है। दीपावली हिन्दुओँ का अत्यन्त पावन पर्व है। यह त्योहार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी से कार्तिक शुक्ल द्वितीया अर्थात् पाँच दिन तक मनाया जाता है। यह त्योहार धन त्रयोदशी [धन-तेरस], रूप चतुर्दशी [यम-पूजा], कार्तिक अमावस्या [दीपावली], गोवर्धन [गौ-पूजन], भाई दूज [यम-द्वितीया], के रूप मेँ पाँच दिन तक मनाया जाता है।